समस्तीपुर, फरवरी 6 -- हसनपुर। थाना क्षेत्र के बड़गांव में एक विवाहिता की हत्या गला दवा कर दी गयी। इस संबंध में शिवानी कुमारी (26) की माता रूबी देवी ने हसनपुर थाना में एक आवेदन दिया है। जिसमें ससुराल वालों पर उनकी पुत्री की हत्या गला दबाकर कर देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उनकी पुत्री शिवानी से पति, सहित घर के तीन सदस्यों ने शादी के बाद से ही मोटरसाइकिल एवं दो लाख रुपए मांग करते थे। गरीबी के कारण मोटरसाइकिल एवं रुपये देने में सक्षम नहीं हुये। इसके कारण आये दिन उसे प्रताड़ित किया जाता था। जान मारने की धमकी दी जा रही थी। रूबी देवी के मुताबिक 4 फरवरी को 1 बजे दिन में उनकी पुत्री शिवानी कुमारी की हत्या गला दवा कर ससुराल वालों ने कर दी और शव को गायब कर दिया। रूवी देवी ने पुलिस को बताया कि घटना की सूचना मिलने पर जब वे लोग बड़गांव पहुंचे ...