कौशाम्बी, मार्च 2 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के कबरहा गांव निवासी राजाराम ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मांती देवी की शादी करीब चार साल पहले उरई अशरफपुर में की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में एक लाख रुपया नकद व सोने की चेन की मांग को लेकर पति विवाहिता को प्रताड़ित करने लगा। सप्ताह भर पहले उसने विवाहिता को पीटकर घर से भगा दिया। रोती बिलखती महिला ने अपने मायके पहुंच घटना की जानकारी परिजनों को दी। सुलह समझौता के लिए पंचायत भी करवाई गई, लेकिन बात नहीं बनी। शनिवार को पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.