कन्नौज, फरवरी 15 -- तालग्राम, संवाददाता। अतिरिक्त दहेज में बाइक और सोने की जंजीर की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर दो बच्चों सहित घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव निवासी सबली बानो पुत्री हसमुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह 5 फरवरी 2020 को थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के मझिला रामपुर निवासी अतीक के साथ हुआ था। विवाह में पिता ने करीब दो लाख रुपये नगद व सामर्थ्य अनुसार गृहस्थी का सामान दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग बाइक और सोने की जंजीर की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि ससुरालजन उसे भूखा रखते थे और ताने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.