बिहारशरीफ, जनवरी 10 -- दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या, एफआईआर दर्ज सिरारी थाना क्षेत्र के भदोंस गांव की घटना, जांच में जुटी पुलिस भाई ने पति समेत ससुरावालों पर लगाया हत्या करने का आरोप शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सिरारी थाना क्षेत्र के भदोंस गांव में दहेज की खातिर 26 वर्षीया विवाहिता कोमल कुमारी की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस शव को जब्त कर मामले की छानबीन में जुट गयी है। मृतका के भाई व लखीसराय जिला के बड़हिया थाना क्षेत्र के खुटहा डीह गांव निवासी शंकर सिंह द्वारा स्थानीय थाने में बहन की हत्या के संबंध में दर्ज कराई गई है, जिसमें मृतका के पति गौरव कुमार , ससुर कारू सिंह ,सास रेणु देवी, भैसुर कृष्ण मुरारी सिंह उर्फ मुन्नी सिंह तथा गोतनी को नामजद बनाया गया है। मृतका के भाई ने बताया कि आठ फरवरी 2023 को गौरव कुमार...