दरभंगा, जनवरी 31 -- दरभंगा। बिरौल थाना क्षेत्र में दहेज के लिए एक विवाहिता की नृशंस हत्या का मामला प्रकाश में आया है। 22 वर्षीया महिला का शव कोनी घाट के पास गमैला बांध में नदी से बरामद किया गया। मृतका के दोनों हाथ-पांव रस्सी से बंधे थे। शव को पानी में उपलाने से रोकने के लिए उसके शरीर पर ओखल बांध दिया गया था। मृतका की पहचान पोखराम पार मुसहरी टोला निवासी अमरजीत सदा की पत्नी राधा देवी के रूप में की गई है। उसके पति सहित अन्य ससुराल वाले घर से फरार हैं। मृतका के पिता कुशेश्वर सदा ने दहेज के रूप में एक लाख रुपए की मांग को लेकर ससुराल वालों पर उनकी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों की सौंप दिया गया। डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद कुशेश्वर सदा ने बताया कि दो साल पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.