बागपत, जनवरी 31 -- बड़ौत। बिजरौल गांव में एक महिला के साथ उसके पति ने दहेज नहीं लाने पर मारपीट की। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बिजरौल की रहने वाली प्रीति ने बताया कि उसकी शादी लोयन के एक युवक के साथ हुई थी। उस पर दहेज का दबाव बनाया जाने लगा। इस पर एक बच्चे को लेकर अपने मायके बिजरौल आ गई। दहेज के लिए उसके पति ने उसके साथ कई बार मारपीट की। बताया कि उसका पति कार में कुछ बदमाशों के साथ उसके मायके पहुंच गया और उसके भाईयों के साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित ने अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...