काशीपुर, फरवरी 2 -- बाजपुर, संवाददाता। एम महिला ने ससुरालियों पर मारपीट और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, उसका विवाह करीब 8 वर्ष पूर्व हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे अनैतिक कार्य करने के लिए मजबूर किया जाता था। जब उसने इस बात का कड़ा विरोध किया, तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। उसका 5 वर्षीय बेटा अभी भी उसके पति के पास है, जिसे वे लोग उसके पास आने नहीं दे रहे हैं। पीड़िता के मुताबिक, बच्चे को डराया-धमकाया जा रहा है, जिससे वह परेशान है। वर्तमान में पीड़िता अपनी 4 महीने की दुधमुंही बच्ची के साथ अपने मायके में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.