गंगापार, मार्च 15 -- सोराव थाना क्षेत्र के बलकरन पूर निवासी दुर्गा प्रसाद ने बताया अभी अपनी लड़की वंदना की शादी किए एक वर्ष से अधिक हुआ था तभी से लड़की के ससुराल वाले दो लाख रुपये और एक सोने की जंजीर की मांग कर बैठे जिस पर उसको आए दिन प्रताड़ित करना मारना पीटना शुरू कर दिया गया। 13 मार्च को हमारी बेटी की जमकर पिटाई की गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। यही नहीं उसे जान से मारने की धमकी देते हुए बिजली का करंट भी लगा दिया, घटना की जानकारी जब मुझे हुई तो बेटी को अपने घर ले आया और वह मानसिक रूप से विक्षिप्त सी रहने लगी। जिसपर उसने अपने पति राजकुमार, ससुर जवाहरलाल एवं सास तथा जेठ के खिलाफ होलागढ़ थाने में दहेज उत्पीड़न एवं मारपीट मुकदमा पंजीकृत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.