आरा, दिसम्बर 17 -- -भोजपुर के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मेघरिया गांव में सोमवार की दोपहर हुई घटना -मायके वालों की ओर से पति पर हत्या कर शव को जलाने का लगाया जा रहा आरोप -आरोपित पति बोला : पत्नी ने की खुदकुशी, पुलिस हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ आरा/अगिआंव। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मेघरिया गांव में सोमवार की शाम एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। साक्ष्य मिटाने के लिए शव आरा के गांगी स्थित मुक्तिधाम घाट पर जला दिया गया। मृतका मेघरिया गांव निवासी ओमप्रकाश गुप्ता उर्फ ओम गुप्ता की 26 वर्षीय पत्नी नीतू कुमारी थी। मायके वालों की ओर से बच्चा नहीं होने ओर दहेज के लिए हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं, पुलिस की पूछताछ में ओमप्रकाश गुप्ता की ओर से पत्नी के खुदकुशी करने की बात कही जा रही है। हालांकि खुदकुशी ...