समस्तीपुर, मार्च 7 -- चकमेहसी। चकमेहसी पुलिस ने थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के सोमनाहा पंचायत के वार्ड 7 सोमनाहा गांव में छापेमारी कर दहेज अधिनियम मामले के एक महिला आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोमनाहा निवासी राज नारायण राम की पत्नी निभा देवी के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया की गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...