मधुबनी, मार्च 9 -- लखनौर। प्रखंड की मदनपुर पंचायत भवन पर शनिवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मुखिया कृष्णानंद झा ने की। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की सुविधा के लिए पंचायत में बहुत कार्य करवाए गए हैं। अस्पताल तक पहुंच सड़क का भी निर्माण करा दिया गया है ताकि महिलाओं को अस्पताल आने जाने में असुविधा न हो। ग्राम सभा में महिला सशक्तीकरण, महिला के साथ भेदभाव, उत्पीड़न, अत्याचार पर भी चर्चा हुई। मुखिया श्री झा ने महिलाओं की सशक्तीकरण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने मद्यनिषेध, दहेज उन्मूलन एवं बाल विवाह पर नियंत्रण करने की आवश्यकता पर बल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.