बरेली, अक्टूबर 12 -- आंवला। नगर के मोहल्ला गंज की नंदिनी मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी जून 2025 में बदायूं के उझानी के अंश मिश्रा के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वह बुलेट बाइक और चार लाख रूपयें की मांग करने लगे। उसका उत्पीड़न करने के बाद उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने इस मामले में अंश मिश्रा, अनिल मिश्रा, नीरज मिश्रा, रेखा यादवेश शर्मा, शिवम शर्मा और उपासना के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.