जौनपुर, फरवरी 1 -- गौराबादशाहपुर। विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को पति समेत चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजेपुर नयनसंड की सिमरन की शादी तीन जून 2019 को केराकत के डेहरी गांव निवासी मनीष कुमार के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। मायके वालों ने यथासंभव नकदी समेत दहेज में सामान दिया था। इस दौरान सिमरन ने एक कन्या को जन्म दिया। उसी के बाद से ससुराल वाले दहेज की और मांग कर प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि ससुराल वालों ने गत एक जनवरी को विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस संबंध में एसओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उसके पति मनीष कुमार, ससुर जयप्रकाश, ननद पूजा और गुंजा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.