अमरोहा, मार्च 10 -- दहेज उत्पीड़न में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के गांव कमेलपुर निवासी सूरज सिंह ने अपनी बेटी कामना की शादी करीब डेढ़ साल पहले कैसरा निवासी करन सिंह पुत्र विनोद के साथ की थी। आरोप है कि कामना का ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहा था। बीती 16 फरवरी को उससे एक लाख रुपये व बाइक की मांग करते हुए पति ने घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले में पुलिस स्तर पर शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में विवाहिता की तहरीर पर आरोपी पति करन सिंह, ससुर विनोद, सास लक्ष्मी व देवर शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.