बदायूं, दिसम्बर 7 -- बदायूं। दहेज उत्पीड़न के मामले में विवाहिता ने अपने पति समेत चार ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जरीफगर थाना पुलिस ने विवाहित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। संभल जिले के चंदौसी कोतवाली के मोहल्ला कागजी की रहने वाली अंजुम पुत्री मोहम्मद रफीक ने जरीफगर थाना पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि शादी 15 वर्ष पहले हुई थी और तब से ही उसके पति सलमान व ससुराल के तीन अन्य सदस्य लगातार उसे दहेज का ताना देते, मारपीट करते और पिछले दो वर्ष से खानपान का खर्चा देना भी बंद कर दिया। 23 सितंबर 2025 को उसको जब अपने पति की दूसरी शादी की जानकारी लेने ससुराल दहगवां गई, तब सलमान, सास अकबरी, जेठ आसिफ और देवर आरिफ उर्फ जनी ने उसे गालीगलौज करते हुए मारपीट की और धमक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.