कौशाम्बी, अप्रैल 20 -- थाना इलाके के सैयद सरावा गांव निवासी मो.आबिद पुत्र खालिक ने बताया कि उसने अपनी बेटी तरन्नुम बेगम की शादी संदीपन घाट थाने के फरीदपुर उजिहनी खालसा गांव निवासी मो.यासीन पुत्र मिंया के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। पांच अप्रैल को उन लोगों ने तरन्नुम की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका दिया था। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी मो.यासीन को जेल भेज दिया। जबकि बाकी दो आरोपियों का नाम पुलिस विवेचना में निकालना चाहती है। शनिवार को पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत एसपी से करते हुए मुकदमें की विवेवचना किसी अन्य अधिकारी से कराने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.