सोनभद्र, दिसम्बर 6 -- सोनभद्र। पन्नूगंज पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के फरार आरोपी को उसके घर से शनिवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। आरोपी के खिलाफ थाने में 11 दिन पूर्व मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की तरफ अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी अभियान के क्रम में पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोपी लल्लू तिवारी पुत्र रामेश्वर तिवारी, निवासी पड़री कला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 26 नवंबर को थाना पन्नूगंज पर दहेज उत्पीड़न में पंजीकृत किया गया है। टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, थाना, कांस्टेबल सिकंदर सरोज आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...