बुलंदशहर, नवम्बर 15 -- दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने और जान से मारने की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता डॉली पत्नी हिमांशु, निवासी ग्राम खोड़िया गुरुदेव, थाना इगलास (अलीगढ़) ने ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 16 मई 2023 को आर्य समाज अलीगढ़ में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह के समय उसके माता-पिता ने Rs.5.50 लाख नगद, सोने की चार अंगूठियां, दो चांदी की पायल सहित पर्याप्त दान-दहेज दिया था। इसके बावजूद पति हिमांशु, ससुर दुरा, सास मंजू देवी, नंद अन्नू व नंदोई कृष्ण दहेज से असंतुष्ट रहे और शादी के बाद से ही चार पहिया वाहन की मांग कर उसे प्रताड़ित करते रहे। डॉली ने बताया कि दहेज की मांग पूरी न हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.