बुलंदशहर, फरवरी 21 -- कोतवाली देहात क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। विवाहिता के परिजनों ने पति व ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने और गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राधानगर बांध के पास निवासी पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री कोमल परिहार की शादी 15 जुलाई 2024 को ग्राम खेतलपुर निवासी सौरव पुत्र रामवीर सिंह जादौन के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी। शादी में हैसियत से अधिक कर्ज लेकर करीब 11-12 लाख रुपये खर्च किए गए और घरेलू सामान, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं व अन्य कीमती सामान दिया गया। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति सौरव, ससुर रामवीर सिंह, सास सर्वेश देवी तथा ननद सपना, कल्पना और डॉली कम दहेज लाने के ताने देते ह...