लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज गांव निवासी एक विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत दो लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता प्रान्शी देवी ने आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही उसके पति रोहित दीक्षित और चचिया ससुर हरी किशोर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। तहरीर में कहा गया है कि 16 फरवरी की रात पति ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...