मुरादाबाद, दिसम्बर 24 -- मुरादाबाद। दहेज उत्पीड़न, मारपीट और बलात्कार के आरोपों को लेकर एक विवाहिता की तहरीर पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने पति समेत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास-ससुर व अन्य रिश्तेदार दहेज में 25 लाख रुपये नकद, फ्लैट और फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग कर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। मांग पूरी न होने पर मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने पति के बिजनेस पार्टनर गौरव ढाका पर बलात्कार और जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर पति देवांश सिंह, ससुर शैलेन्द्र सिंह, सास पूनम, ननद प्रेरणा सिंह और गौरव ढाका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...