रुडकी, मार्च 5 -- दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसका उत्पीड़न किया। विवाहिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लखनौता निवासी आंचल ने तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह नवंबर 2023 में रजत पाल निवासी इमली खेड़ा के साथ धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार हुआ था। विवाह में उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दिए गए दहेज से खुश नहीं थे और विवाह के कुछ दिन बाद ही उन्होंने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। इसी बीच विवाहिता के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों को दोबारा डेढ़ लाख रुपए भी दिए थे। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.