बदायूं, फरवरी 4 -- बदायूं। दहेज उत्पीड़न के मामले में विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसमें कुल पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोप है आठ लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग की। मामला उघैती थाना क्षेत्र के जाटवनगला गांव का है। यहां की रहने वाली विवाहिता रश्मि पुत्री जग्गनाथ ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 21 जून 2022 को सोनी कुमार पुत्र चंद्रपाल से हुई थी। ससुर, सास, ननद और देवर सहित पांच सदस्यों ने दहेज को लेकर असंतोष व्यक्त किया और साथ ही उससे अतिरिक्त दहेज में आठ लाख रुपये की मांग करने लगे। तीन जनवरी को मारपीट कर उसके बेटे शिवांश के साथ घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट के गंभीर आरोपों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.