जौनपुर, फरवरी 24 -- थानागद्दी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम पचवर निवासी रिंकी सरोज ने सोमवार की शाम कोतवाली केराकत में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी शादी एक मई 2018 को अमित कुमार राकेश निवासी जंघई, थाना सरायममरेज, जनपद प्रयागराज के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे। किसी तरह वह अब तक सब सहती रही। 18 फरवरी 2026 की रात लगभग 10 बजे पति अमित कुमार राकेश सहित परिवार के अन्य लोगों ने दहेज की मांग को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उसे घर से भगा दिया। मारपीट में उसके सिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.