उरई, जनवरी 16 -- जालौन। दहेज उत्पीड़न के मामले में न्यायालय द्वारा वांछित चल रहे व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया है। कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर निवासी अब्दुल शहीद दहेज उत्पीड़न के मामले में न्यायालय द्वारा वांछित चल रहा था। शुक्रवार की सुबह कोतवाली में तैनात एसआई उमेशचंद्र को सूचना मिली कि वारंटी अपने मोहल्ले में ही टहल रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वारंटी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...