रुडकी, नवम्बर 14 -- क्षेत्र निवासी एक महिला ने पति, सास, ससुर, जेठ, देवर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। बेडपुर निवासी रबिया ने महिला हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कर बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2022 को अजीम निवासी मलीपुर थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने हैसियत से ज्यादा दान-दहेज दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष दहेज से असंतुष्ट रहा और दहेज की मांग कर विवाहिता से मारपीट करते रहे। विवाहिता ने कुछ दिनों बाद एक बेटे और बेटी को जन्म दिया। इसके बाद भी ससुरालियों की मारपीट जारी रही। आरोप है कि बीती 26 जुलाई को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और वह अपने मायके आ गई। इसके बाद 11 अगस्त को उसका पति, ससुर, जेठ और दो अन्य लोग मायके...