बदायूं, अप्रैल 13 -- विवाहिता ने पति सहित पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला बाजारकला निवासी जूली शर्मा ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व अप्रैल 2020 में उसकी शादी इस्लामनगर के गांव नसरौल निवासी दीपक से हुई थी। 10 जनवरी 2021 को उसे दहेज की खातिर मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में उझानी बाजार कला रह रही है। पुलिस ने विवाहिता जूली की तहरीर पर इस्लामनगर के गांव नसरौल निवासी पति दीपक, ससुर महेश, सास राजबाला, देवर बंटी और ननद ज्योति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.