प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 21 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के कर्माजीत पुर निवासी सुरेश कुमार की बेटी काजल ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 2023 में देहात कोतवाली क्षेत्र के कटरा अवनपुर गांव के राम असारे के बेटे विनोद कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद दहेज कम मिलने पर ससुराल के लोग ताना मारते हुए मायके से दहेज लाने का दबाव बनाने लगे। आरोप है कि बीते साल अगस्त में ससुराल के लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर डेढ़ साल की बेटी कीर्ति के साथ उसे घर से भगा दिया। छह महीने बाद रिश्तेदारों के बीच कटरा अवनपुर में बीते मंगलवार को ससुराल में समझौता के लिए अपने पिता सुरेश कुमार के साथ पहुंची थी। इसी दौरान जब बातचीत हो रही थी कि आरोपी मारपीट करने लगे, विवाद के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ आता देख आरोपी भाग ...