रामपुर, फरवरी 15 -- सैफनी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। नगर निवासी खुशी गुप्ता ने ससुराल पक्ष पर दस लाख रुपये नकद और स्कॉर्पियो कार की मांग कर मारपीट व उत्पीड़न का आरोप लगाया है। विवाहिता का कहना है कि पुत्री जन्म लेने के बाद उसके ससुराल वाले और ज्यादा प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि 1 जुलाई 2025 को उसे मासूम बेटी सहित घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर विवाहिता की तरफ से पति व ससुराल पक्ष के पांच अन्य सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.