सहारनपुर, फरवरी 18 -- दहेज में अपाचे बाईक और दो लाख रुपए की नकदी ना लाने से गुस्साए ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। मायके में रह रही विवाहिता ने पति सहित ससुराल पक्ष के दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव ताजपुरा निवासी रजिया पुत्री इसरार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 11 मार्च 2023 को मुस्लिम रीति रिवाजों के साथ हरियाणा के जिला यमुनानगर क्षेत्र के थाना व कस्बा खिजराबाद में हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही सुसराल पक्ष उस पर अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा है। आरोप ये भी है कि दहेज में एक अपाचे बाईक और दो लाख रुपए ना लाने पर ससुरालियों ने उसे नौ माह पूर्व घर से निकाल दिया और वह मायके में रह रही है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति इखलाक सहित अनीस...