हरदोई, फरवरी 12 -- पाली। एक महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर फर्रुखाबाद निवासी पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा कराया है। गांव मुड़रामऊ निवासी प्रेमलता ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी 13 जून 2019 को फर्रुखाबाद के अमृतपुर निवासी प्रियांशू से पांच लाख का दान दहेज देकर हुई थी। दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। बाइक और प्लॉट के लिए पांच लाख की मांग करने लगे। उसके पिता ने असमर्थता जताई। इस पर पति प्रियांशू, सास सुनीता, ससुर अनूप ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 10 जून 2025 को सभी ने मिलकर लात-घूंसों से पिटाई की। जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। 6 अक्तूबर 2025 को पंचायत हुई पर ससुरालीजन बिना अतिरिक्त दहेज लिए रखने को तैयार नहीं हुए। प्रेमलता ने बताया कि इसके बाद वह पाली थाना पर तहरीर देने गई थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.