हरदोई, फरवरी 9 -- पिहानी। गौरिया गांव निवासी महिला की तहरीर पर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ निवासी ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ है। गौरिया गांव की सोनी पांडेय ने गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला सर्वोदय नगर निवासी पति करुणानिधि पांडेय, शीलनिधि पांडेय, बृजगोपाल पांडेय, लक्ष्मीकांत पांडेय और शीला पांडेय पर रिपोर्ट कराई है। पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी करीब 11 साल पहले करुणानिधि पांडेय से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में 50 हजार, फ्रिज और बाइक की मांग करने लगे और मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया गया। पीड़िता का कहना है कि करीब एक वर्ष पहले उसे घर से निकाल दिया गया, तब से वह मायके में पिता के यहां रह रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.