कौशाम्बी, दिसम्बर 6 -- प्रयागराज के मुंडेरा में ब्याही सरायअकिल इलाके की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुरालियों ने प्रताड़ित किया। इसके बाद घर से भी निकाल दिया। मामले की शिकायत पर पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सरायअकिल के पतेरिया की रहने वाली पूजा विश्वकर्मा पुत्री अमृतलाल ने बताया कि उसकी शादी मुंडेरा निवासी अर्जुन उर्फ शिवम से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो 19 अक्तूबर 2025 को बेरहमी से पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति अर्जुन उर्फ शिवम, ससु...