रुडकी, जनवरी 19 -- विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव सिरचंदी निवासी एक ग्रामीण ने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2024 में टपरी शेखपुरा गांव निवासी जहांगीर के साथ सभी रीति-रिवाजों के अनुसार कराई थी। विवाह के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे और मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...