मुरादाबाद, अप्रैल 10 -- दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बोबद वाला मंझरा निवासी निर्देश की शादी 23 अप्रैल 2024 को अभिषेक कुमार पुत्र उदल सिंह निवासी बोबदवाला मंझरा पश्चिमके साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी में मिले दान दहेज से उसके ससुराल वाले पति अभिषेक, ससुर उदल सिंह, सास बुग्गो देवी,ननद स्वाति व उपासना शादी में मिले दान दहेज से खुश नहीं थे, और दहेज की मांग को लेकर उससे मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं। 8 अप्रैल 2025 को सभी आरोपियों ने दहेज की मांग के चलते उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया । शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.