बस्ती, फरवरी 23 -- बस्ती। रुधौली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वर्तमान में अपने मायके में रह रही पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि उनका निकाह इसी थानाक्षेत्र के विशुनपुरवा चमनगंज निवासी अहमद रजा के साथ हुई है। उनका आरोप है कि ससुराल में उन्हें दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया। अपशब्द कहते हुए मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपी पति और ससुर अली हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...