बहराइच, फरवरी 24 -- बहराइच। हरदी थाने में चंदपईया के मजरे दर्जिनपुरवा निवासनी चांदनी पुत्री मुनऊ ने अपने पति दर्जिनपुरवा निवासी इमरान पुत्र मुशर्रफ हुसैन सहित चार को नामजद कर मारपीट कर उत्पीड़न व दहेज प्रतिषेध अधिनियम केस दर्ज कराया है। उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व हुई है। गोद में दो वर्ष का बेटा अबू उबैद है। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मारपीट कर दूसरी शादी की धमकी दे कर उत्पीड़न कर रहे थे। 16 फरवरी को मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता बेटे के साथ मायके में रह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...