उरई, फरवरी 7 -- उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम किरवाहा निवासी महिला नेहा चतुर्वेदी ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि हेमंत द्विवेदी सहित चार लोगों ने दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौरासी की निवासी साधना पुत्री राकेश कुमार ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उसके पति अंकुर सहित चार अन्य ससुरालीजनों ने दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। इस मामले में भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...