मोतिहारी, दिसम्बर 12 -- मधुबन। मधुबन पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि नयका टोला ग्राम के अमरेश कुमार साह,शैलेश कुमार साह व अवध साह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। तीनों पर दहेज की खातिर घर की पतोहू को प्रताड़ित करने का आरोप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...