शाहजहांपुर, जनवरी 20 -- पुवायां। जनपद लखीमपुर खीरी के थाना पसगवा क्षेत्र में दहेज को लेकर उत्पीड़न का मामला सामने आया है। गलरई निवासी शाहीन ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी शादी को तीन वर्ष होने जा रहे हैं। शादी के समय उसके पिता सफीक ने मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन उसके ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने अतिरिक्त 5 लाख रुपये और एक फोर व्हीलर की मांग की। इसके बाद ससुराल के शमशेर, शमशुननिशा, चांदनी, अरमान, उस्मान और रियाज अफरोज ने महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। 16 जनवरी को पीड़िता के मायके वालों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माने। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.