मेरठ, फरवरी 14 -- सरूरपुर। थाना सरूरपुर क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा निवासी प्रिया रानी के अनुसार उसकी शादी 23 अप्रैल 2015 को मेरठ निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही ससुरालवालों ने दहेज के रूप में दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। पीड़िता ने बताया कि हाल ही में पति ने दोबारा दहेज की मांग करते हुए मारपीट की और गला दबाकर जान लेने का प्रयास किया। किसी तरह वह बचकर मायके पहुंची। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोप...