बदायूं, जनवरी 7 -- बदायूं, संवाददाता। अतिरिक्त दहेज में दो लाख रूपये व कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट, उत्पीड़न और उसकी बेटी को जबरन अलग करने के मामले में सीओ के आदेश पर पति समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मुजरिया थाना क्षेत्र के सराय रामदास हाल निवासी सहसवान कोतवाली के बाजपुर गांव की रहने वाली अमरीन पत्नी आदिल ने सीओ सहसवान को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका निकाह दो साल पहले उसके पिता ने मुस्लिम रीति-रिवाज से आदिल पुत्र आले अली के साथ हुआ था। निकाह में उसके माता-पिता ने करीब 15 लाख रुपये, दो हाई-स्पीड बाइक, 3.5 लाख नगद, कपड़े, मालजेवर और घर का जरूरी सामान दिया। इसके बावजूद उसके पति आदिल, ससुर आले अली रोहित, सास सलमा, ननद नेहा और तहेरे ससुर आलम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.