वाराणसी, जनवरी 22 -- वाराणसी। पुलिस लाइन आवास में रहने वाले सुरेश रजक की पुत्री प्रियंका ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न एवं मारपीट के आरोप में कैंट थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पति, सास-ससुर सहित अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रियंका रजक के अनुसार उसका विवाह 9 फरवरी 2023 को सागर (मध्यप्रदेश) के कृष्णा गंज, गोपालगंज निवासी अर्पित रजक से हुआ था। आरोप है कि शादी के एक सप्ताह बाद से ही पति अर्पित, ससुर राजकुमार, सास मंजू, समेत ससुराल के आयुष और रंजीता दहेज में पांच लाख रुपये गहने और बाइक की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। 12 दिसंबर 2024 की रात गर्भवती होने के बावजूद उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई। पुलिस आयुक्त के आदेश पर कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.