बिजनौर, नवम्बर 28 -- महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना स्योहारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गुरुवार को नई बस्ती निवासी जरीनुद्दीन की पुत्री शाहिना ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व मोहम्मद शारिक पुत्र सैयाद निवासी ग्राम आलमपुरी थाना स्योहारा से हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में कार व नकद रुपये की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया। आरोप है कि उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने कई बार उसे जान से मारने की धमकी दी। 30 अगस्त 2025 को उसे ससुराल वालों द्वारा बेरहमी से पीटा तथा घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति मोहम्मद शारिक, ससुर सैयाद, सास ना...