शामली, दिसम्बर 16 -- नगर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका निकाह 6 मार्च 2023 को मुजफ्फरनगर के थाना मंडी के गांव कुकड़ा निवासी युवक के साथ हुआ था। उसके पिता ने शादी में 17 लाख खर्च किए थे। उसका पति, सास, जेठ व दो अन्य दहेज से संतुष्ट नहीं थे तथा कार और 10 लाख की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसका उत्पीड़न किया जाता था। उसका जेठ उसके ऊपर बुरी नजर रखता था तथा एक जुलाई 2025 को उसके जेठ ने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया तथा विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए थे। उसने जब ससुराल वालों को बताया तो उन्होंने कहा किया तो हमारी मांग पूरी कर दो वरना तुम्हारे साथ ऐसा ही होता रहेगा। चार जुलाई को उसका पति उसे कैराना बस अड्डे पर छोड़कर चला गया तथा उसे फोन पर तीन तलाक दे दिया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी ह...