मुरादाबाद, दिसम्बर 24 -- मुरादाबाद। दहेज उत्पीड़न, मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना, मारपीट, जान से मारने की धमकी और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एक विवाहिता ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता ने बीते दिनों एसएसपी सतपाल अंतिल को दिए गए शिकायत पत्र में बताया कि उसका विवाह 4 दिसंबर 2023 को मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुआ था। शादी में उसके माता-पिता द्वारा लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, जिसमें क्रेटा कार, करीब 20 तोला सोना, हीरे के आभूषण, कपड़े, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान शामिल था। पीड़िता के अनुसार शादी के कुछ ही दिनों बाद पति, सास-ससुर और अन्य रिश्तेदारों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.