मुरादाबाद, दिसम्बर 24 -- मुरादाबाद। दहेज उत्पीड़न, मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना, मारपीट, जान से मारने की धमकी और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एक विवाहिता ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता ने बीते दिनों एसएसपी सतपाल अंतिल को दिए गए शिकायत पत्र में बताया कि उसका विवाह 4 दिसंबर 2023 को मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुआ था। शादी में उसके माता-पिता द्वारा लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। पीड़िता के अनुसार शादी के कुछ ही दिनों बाद पति, सास-ससुर और अन्य रिश्तेदारों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पति के बिजनेस पार्टनर द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया और जबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.