बागपत, अगस्त 7 -- क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाना सिंघावली अहीर में तहरीर देकर बताया कि उसका डेढ़ वर्ष पूर्व क्षेत्र के गौसपुर गांव में निकाह हुआ था। निकाह के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग दिए गए दहेज से नाखुश थे जिसके चलते लगातार उसे प्रताडित किया जा रहा था। महिला ने आरोप लगाया कि ससुर और देवर उसके साथ छेड़खानी करते थे। छह माह पूर्व ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को गर्भावस्था में घर से निकाल दिया। उसके तीन माह का बेटा है जोकि उसके मायके में ही हुआ। बेटा होने पर भी उसके ससुराल से कोई नहीं आया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने सुसराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.