कोडरमा, जनवरी 6 -- सातगावां। प्रखंड स्थित बासोडीह बाजार में राजद प्रखंड अध्यक्ष अमर कुमार के आवास पर मंगलवार को राजद कोडरमा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष यादव के परिवारजनों द्वारा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की गई। इस अवसर पर राजद प्रखंड अध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि आगामी 15 जनवरी को सुभाष यादव के आवास, बिशनपुर रोड, झुमरी तिलैया में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मौके पर डॉ. सरजू यादव, विनोद यादव, शैलेंद्र यादव, मुखिया सदानंद यादव, दिवाकर यादव, उपेंद्र यादव, अशोक यादव, दिलीप यादव, मो. इरशाद सहित कई राजद कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.