सीवान, जनवरी 16 -- बड़हरिया। प्रखंड में आपसी भाईचारे और प्रेम से मकर संक्रांति खिचड़ी मनाई गई। जिसको लेकर बद्रजीमी दहा नदी में स्नान करते नजर आए। स्नान के बाद पूजा अर्चना करने बाद दही चूड़ा का प्रसाद लिया गया। बतादें की सूर्य को मकर राशि में प्रवेश करने को मकर संक्रांति कहते हैं। जिसमें पुण्यकाल में सुबह से ही पवित्र नदियों और अपने अपने घरों में स्नान कर सूर्य का उपासना, जप, अनुष्ठान और दान दक्षिणा किया। वही मकर संक्रांति के दिन से खरमास समाप्त हो गई। जिसके बाद शुभ कार्य जैसे शादी विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, आदि कार्य को किया जाता है। थाना अध्यक्ष छोटन कुमार, सीओ सरफराज अहमद ने बताया कि चौक चौराहे सहित अन्य जगहों पर पुलिस की पैनी नजर थी। वही हर जगहों का जायजा लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.